Saturday, 31 August 2019

Saaho (साहो) , 2019 की कहानी

  • फिल्म साहो की रिलीज की तारीख - 30 अगस्त, 2019
  • फिल्म साहो का निर्माण बजट -  350 करोड़  रूपये
  • फिल्म साहो के निर्माता - वामसी के रेड्डी, प्रमोद उपालापति, भूषण कुमार. 
  • फिल्म साहो के निर्देशक - सुजीत
  • फिल्म साहो के कलाकार - प्रभास, श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, चंकी पाण्डेय, नील नितिन मुकेश, मुरली शर्मा, अरुण विजय, प्रकाश बेलावाडी, लाल, सुप्रीत, वेन्नेला किशोर, दामिनी चोप्रा, मंदिरा बेदी, टीनू आनंद, आदित्य श्रीवास्तव, महेश मांजरेकर, कुमार राजा वेनात्ती, नवीन वर्मा आदि. 
  • फिल्म की भाषा - हिंदी, तमिल, तेलगु, व मलयालम.
  • फिल्म साहो की कमाई - लगभग 800 करोड़ रूपये.

फिल्म साहो की कहानी -
वाजी शहर के अंडरवर्ल्ड डॉन नरंतक रॉय (जैकी श्रॉफ) की हत्या हो जाती है और उसके धंधों पर अधिकार करने के लिए कई गिरोह आपस में लड़ने लगते हैं. लेकिन जल्द ही सबको अहसास हो गया कि उनके सभी प्रयास बेकार हो गए क्यों कि रॉय की जगह लेने के लिए उसका बता बेटा विश्वंक (अरुण विजय) आ जाता है. विश्वांक अपने पिता के हत्यारे का पता लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और वह वाजी सिटी का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।
कहानी अब भारत की तरफ मुड़ जाती है , जहाँ मुंबई में एक बहुत ही बुद्धिमान चोर आसानी से लगभग 2 लाख करोड़ रूपये चुरा लिए। इस चोर को पकड़ने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू की जाती है, और एक टास्कफोर्स का गठन किया जाता है। इस अज्ञात चोर को पकड़ने के लिए अंडरकवर पुलिस अफसर अशोक चक्रवर्ती (प्रभास) को इस टास्कफोर्स के प्रमुख के रूप में सौंपा गया । हालाँकि वह शुरू में मना कर देता है,लेकिन जब उसे यह पता चलता है कि उसकी अमृता नायर (श्रद्धा कपूर) जिसे वो दिल से चाहता है,  भी इस टास्कफोर्स में है, तब वो भी इस टास्कफोर्स में रहने को सहमत हो जाता है। टास्कफोर्स में रहने के दौरान अमृता और अशोक एक दुसरे से प्यार करने लगते हैं
टास्कफोर्स चोर के ठिकाने का पता लगा लेता है और उसे उसके अगली डकैती के दौरान फंसा लेता है। उन्होंने चोर (नील नितिन मुकेश) को एक ब्लैक बॉक्स ले जाने दिया, जिससे वाजी शहर में एक सुरक्षित इमारत में खजाने से युक्त एक लॉकर को खोला जा  सकता है। 
बाद में,अमृता, अशोक और एक पुलिस अधिकारी डेविड (मुरली शर्मा) एक पुल पर चोर का सामना करते हैं। तब यह पता चलता है कि जो चोर है वही असल में अंडरकवर अधिकारी अशोक चक्रवर्ती है और उनके साथ अधिकारी अशोक होने का ढोंग कर रहा है  वो एस एन साहो है जो डकैतियों को अंजाम देने वाले वास्तविक व्यक्ति हैं। यानी अब असली अफसर अशोक (नील नितिन मुकेश) है और जो आदमी (प्रभास) अशोक बन कर पुलिस डिपार्टमेंट की आँखों में धुल झोंकक रहा था, दरअसल वो साहो है.  
जब तक असली साहो को पकड़ा जाता वो (साहो) अपने साथी डेविड के साथ भाग जाता है, तब अमृता के साथ-साथ पूरा पुलिस विभाग स्तब्ध रह जाता है। 
बाद में पता चलता है कि सत्ता हासिल करने के लिए देवराज (चंकी पाण्डेय) ने रॉय की हत्या कर दी थी। अमृता तब साहो का वाजी शहर तक पीछा करती है और दिखावा करती है कि वह अभी भी उससे प्यार करती है लेकिन वास्तव में अशोक की मदद कर रही है। लेकिन इस बीच, अमृता वास्तव में साहो से प्रेम करने लगती है और अशोक को धोखा दे देती है।
अमृता और साहो एक दुसरे के बाहों में थे तभी देवराज अमृता को गोली मार देता है और अमृता को उठा ले जाता है। देवराज ने साहो को अमृता के बदले ब्लैक बॉक्स देने के लिए मजबूर किया। बाद में विश्वांक के सहयोगियों में से एक इब्राहिम (लाल)  द्वारा अमृता को सुरक्षित बचाया लिया गया। साहो तब विश्वांक के साथ एक बड़ा समझौता करता है और देवराज से युद्ध करने के लिए तैयार हो जाता है।
और अंत में साहो और देवराज के बीच काफी लड़ाई होती है जिसके अंत में देवराज मारा जाता है।

No comments:

Post a Comment